अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस

♟️ अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस
दिनांक : 17 जुलाई 2026
कस्तूरबा ग्राम ग्रामीण संस्थान, इंदौर में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में एकाग्रता, तार्किक सोच एवं रणनीतिक क्षमता के विकास हेतु शतरंज गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. पूनम कौशिक, शारीरिक शिक्षा शिक्षिका के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।