आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय (Dr. P. C. Ray) जयंती समारोह राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस

आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय (Dr. P. C. Ray) जयंती समारोह राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस के अंतर्गत की गई गतिविधियां –
दिनांक 3.08.2026
मुख्य अतिथि व्याख्यान डॉ. नमिता बेण्डे, होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर
व्याख्यान का विषय दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान
छात्राओं द्वारा डॉ. पीसी रॉय के व्यक्तित्व एवं वैज्ञानिक योगदान
रसायनशास्त्र विज्ञान बी.एससी. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा रसायन विज्ञान के प्रयोगों का प्रदर्शन एवं मॉडल पोस्टर प्रदर्शिनी
दिनांक 4.08.2026
गुख्य अतिथि व्याख्यान
- डॉ. बी. आर. चौरे, सेवानिवृत्त प्राध्यापक, होल्कर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर ने “आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र राय का जीवन एवं वैज्ञानिक योगदान” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
- डॉ. धनंजय, पीएमबी गुजराती साइंस कॉलेज, इंदौर ने “दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ। कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों एवं अतिथि परिचय डॉ. योगेश खीची, जीव विज्ञान, द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल, पोस्टर एवं रसायन विज्ञान प्रयोगों का अवलोकन किया तथा उनकी वैज्ञानिक समझ, रचनात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण की सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने अपने प्रेरक उद्बोधन दिया।
अंत में डॉ. शीनू भदौरिया, रसायन विभाग द्वारा सभी अतिथियों, प्राचार्य, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों तथा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन समूह छायाचित्र के साथ हुआ।