कारगिल विजय दिवस

कारगिल विजय दिवस

दिनांक : 27 जुलाई 2026
कस्तूरबा ग्राम ग्रामीण संस्थान, इंदौर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों के साहस, शौर्य एवं बलिदान को नमन किया गया। विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस एवं देशभक्ति से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने तथा देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश दिया गया।