पोषण माह

दिनांक 2.09.2026
पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर हमारे कॉलेज में विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण के लिए एक न्यूट्रिशन टॉक (Nutrition Talk) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, उचित पोषण तथा पोषण संबंधी जागरूकता के महत्व से परिचित कराना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दैनिक जीवन में सही एवं संतुलित आहार अपनाने के बारे में जानकारी दी गई।
टॉक में विशेष रूप से नाश्ते के महत्व, जंक फूड के अत्यधिक सेवन से बचने, मौसमी फल एवं सब्जियों को आहार में शामिल करने तथा पर्याप्त पानी पीने पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि केवल स्वाद और पेट भरने के लिए भोजन करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भोजन ऐसा होना चाहिए जो शरीर की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करे।साथ ही, स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार के साथ-साथ नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
न्यूट्रिशन टॉक को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अधिक रोचक और संवादात्मक बनाने के लिए उनके प्रश्नों पर चर्चा की गई तथा पोषण से जुड़े विभिन्न मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वस्थ खान-पान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।