प्रकृति संरक्षण दिवस 26-27


दिनांक : 28 जुलाई 2026
कस्तूरबा ग्राम ग्रामीण संस्थान, इंदौर में प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रकृति, जल, वन एवं जैव-विविधता के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।