महाविद्यालय स्थापना दिवस 2026-27

🏛️ महाविद्यालय स्थापना दिवस
दिनांक : 25 जुलाई 2026
कस्तूरबा ग्राम ग्रामीण संस्थान, इंदौर में महाविद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर प्रार्थना सभा (Prayer Meet) का आयोजन असेंबली हॉल में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की स्थापना एवं उसके गौरवपूर्ण शैक्षणिक सफर को स्मरण करते हुए संस्थान की प्रगति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।