राष्ट्रीय ध्वज दिवस


दिनांक : 22 जुलाई 2026
कस्तूरबा ग्राम ग्रामीण संस्थान, इंदौर में राष्ट्रीय ध्वज दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्व एवं गौरव से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के केसरिया, श्वेत एवं हरे रंग तथा अशोक चक्र के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया।