राष्ट्रीय पोषण माह

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज दिनांक ९/९/ 2026 को डॉक्टर नंदिता ठाकुर (सहायक प्राध्यापक आहार एवं पोषण) द्वारा एक न्यूट्रीशन टॉक रखा गया, जिसका शीर्षक “कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए पोषणीय सलाह” था इसमें कॉलेज जाने वाली लड़कियों के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधी जानकारी दी गई एवं हॉस्टल में रहते हुए बच्चे किस तरह से कम आयु और सीमित साधनों में अपने स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रख सकते हैं इस बारे में चर्चा की गई।वार्ता के माध्यम से छात्राओं को यह समझाया गया कि अच्छा पोषण केवल शरीर को ऊर्जा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ विकास, एकाग्रता और दैनिक कार्यक्षमता के लिए भी महत्वपूर्ण है। यदि कॉलेज जाने वाली छात्राएँ संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, तो वे अपने स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।