विधिक साक्षरता शिविर बाल विवाह रोकथाम

दिनांक 23/02/2026 कस्तूरबाग्राम रूरल ट्रस्ट तेजाजी नगर में शोषण मुक्त समाज बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यशाला में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। यह बात एडिशनल एसपी महिला अपराध सुश्री संध्या राय ने कहीं। साइबर सुरक्षा जागरूकता को लेकर सब इंस्पेक्टर श्री शिवम ठक्कर में इंटरनेट पर निजी फोटो व व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी।