सद्भावना दिवस

दिनांक:- 20/8/25 को “महाविद्यालय में सद्भावना दिवस मनाया गया।”

महाविद्यालय में 20 अगस्त को सद्भावना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की शपथ ली।

कार्यक्रम की शुरुआत सद्भावना शपथ के साथ हुई, जिसमें सभी ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने सद्भावना के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया। पूरे आयोजन में शांति, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।