स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं नशामुक्ति जागरूकता सत्र का आयोजन 2026-27

दिनांक: 24 जुलाई, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं नशामुक्ति जागरूकता सत्र का आयोजन

कस्तूरबा ग्राम ग्रामीण संस्थान, इंदौर में दिनांक 24 जुलाई को विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं नशामुक्ति जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों को आवश्यक औषधियाँ एवं पोषण संबंधी सप्लीमेंट्स भी निःशुल्क वितरित किए गए, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके।

नशामुक्ति जागरूकता सत्र में विशेषज्ञ वक्ताओं ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली के महत्व तथा समाज को नशामुक्त बनाने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर श्रीमती दीपमाला विश्वकर्मा, ब्रांच मैनेजर, फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया, इंदौर की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को अत्यंत सार्थक बनाया। संस्थान परिवार उनकी सहभागिता, सहयोग एवं अमूल्य योगदान के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करता है।

कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।