“CHEMFEST-2026: आचार्य पी.सी. रे जयंती समारोह” के तहत पोस्टर प्रतियोगिता (Poster Competition)

दिनांक 21.09.2026 को महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज, इंदौर द्वारा आयोजित ‘CHEMFEST-2026’ (आचार्य पी. सी. राय जन्म जयंती समारोह) में हमारे महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व शानदार रहा। यह एक MPCST (मध्य प्रदेश काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी) समर्थित इंटर-स्कूल और कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिता थी।इस प्रतियोगिता (थीम: Health & Wellness: Indian Natural Products) में हमारे महाविद्यालय की दो छात्राओं— खुशबू और शीतल मोरे ने सक्रिय रूप से भाग लिया।छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त किया, बल्कि ₹250 का सांत्वना पुरस्कार (Consolation Prize) जीतकर हमारे महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।