NSS camp 16/02/2026 to 22/02/2026
राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर का सफल आयोजन कस्तूरबाग्राम रूरल इंस्टिट्यूट इंदौर द्वारा ग्राम चिकली में किया गया
दिनांक 16 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 के बीच राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का आयोजन कस्तूरबाग्राम रुरल इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया जिसमें गांव की ग्राम पंचायत एवं वरिष्ठ जनों ने सहयोग किया शिविर में 50 छात्राओं एवं तीन शिक्षकों ने 7 दिन गांव में रहकर सर्वेक्षण किया और जाना कि पानी, शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं तक पहुंचना बहुत बड़ी समस्या है गांव में नर्मदा लाईन तो है पर उसमें वर्षो से पानी नहीं आ रहा है इसलिए परियोजना कार्य जिसके अंतर्गत सरकारी बोरिंग एवं हैंडपंप के पास सोखता गड्ढे बनाएं, स्वछता हेतु श्रमदान किया गयाl महिला बाल विकास के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम एवं एफपीए के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर, कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l सांस्कृतिक गतिविधियो में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति एवं एड्स जागरूकता पर आयोजित किये लोकगीत एवं नृत्य किए जिसमे ग्रामीण महिलाएं एवं युवतियों ने भागीदारी दी l स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास पर कार्य किया शिविर के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय से प्राध्यापक एवं गांव की वरिष्ठ श्रीमती ललिता जरिया एवं सचिव श्रवण जी, सहसचिव दिनेश जी मुख्य अतिथि रहे l समापन में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के जिला संगठन श्री तपेश सरसोदिया, गांव के वरिष्ठ श्री हेमराज चंदेल, महाविद्यालय की प्राचार्य एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे एवं शिविर का * संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कीर्ति यादव, सहयोगी डॉ भारती शर्मा, सुश्री अदिति दत्त, भगवान दास भावसार, मनीष चौधरी एवं रुपेश आमोदे, ग्राम से रोहित बामन द्वारा किया गया l*